फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: औरैया में सात साल की मासूम से पड़ोसी किशोर ने किया दुष्कर्म

Sat, 05 Nov 2022 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

औरैया में मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पड़ोसी किशोर ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की मासूम से पड़ोसी किशोर ने दुष्कर्म किया। मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित के पिता ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह पत्नी के साथ दवा लेने अस्पताल गए थे।

विज्ञापन


घर पर बेटी अकेली थी। जब वह लौट कर आए तो बेटी बेसुध पड़ी मिली। बताया कि पड़ोस में रहने वाला 10 वर्षीय बालक घर में घुस आया और उसके साथ गलत काम किया। मासूम का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना की हकीकत का पता लगाया जा रहा है। पीड़िता के बयान और तहरीर के आधार पर आरोपी बालक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी किशोर न्यायालय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संरक्षण गृह भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें