फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: तालाब में उतराता मिला अधेड़ का शव, नहीं हो सकी है शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 24 Mar 2023 01:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

राठ कोतवाली क्षेत्र के तालाब मे अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के औडेरा गांव के तालाब में अधेड़ का शव उतराता हुआ मिला है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है, लेकिन अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

ग्राम प्रधान केशव राजपूत ने थाना राठ पुलिस को सूचना दी कि मातन मंदिर तालाब औडेरा में एक व्यक्ति शव उतरा  रहा है। सूचना मिलते ही थाना राठ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में लिया गया।
सीओ पीके सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की जांच भी की जा रही है। ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें