कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के लोहराना निवासी राहुल यादव (24) उमर्दा के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। शनिवार की शाम तिर्वा बाजार करने के लिए बाइक से गए थे। देर रात वापस घर जा रहे थे। तिर्वा-खैरनगर मार्ग पर महतेपुरवा के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया, लेकिन चालक भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले अभिलेखों से शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचित किया। वहीं, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।