जसवंतनगर। शहर निवासी एक व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने शिकार बना लिया। रास्ते में रोककर उससे एक मोबाइल और 490 रुपये छीन लिए। पुलिस के मामला मोबाइल गिरने में दर्ज किया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करके इसे मोबाइल छीनने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
जावेद अली निवासी पक्का तालाब बजरिया 28 अप्रैल को जसवंतनगर गए हुए थे। वहां से लगभग साढ़े आठ बजे लौटने के लिए निकले थे। रास्ते में मलाजनी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनसे मोबाइल और नकदी छीनकर आरोपी फरार हो गए।
पीड़ित ने शहर के सिविल लाइन थाने में शिकायत की, जहां से उन्हें जसवंतनगर थाने भेज दिया गया। आरोप है कि जसवंतनगर थाने में भी 29 अप्रैल को पुलिस ने मोबाइल गिरने की शिकायत लिखवाकर ली। इस पर बुधवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मुलाकात करके उन्हें जावेद ने शिकायती पत्र दिया है।