फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवली में बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार और फैक्टरीकर्मी को लूटा

विज्ञापन
लूट का शिकार दुकानदार अजय शुक्ला। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। कानपुर से कहिंजरी लौट रहे परचून दुकानदार से प्रतापपुर गांव के पास बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 30 हजार नकदी, बाइक व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं वारदात के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। उधर, फैक्टरी से लौट रहे कर्मचारी से दिलीपनगर के पास बाइक सवार बदमाशों ने चार हजार रुपये लूट लिए।
रसूलाबाद के भीखदेव कहिंजरी निवासी परचून दुकानदार अजय शुक्ला शनिवार को सामान लेने कानपुर गए थे। देर शाम वह बाइक से सामान लेकर लौट रहे थे। कल्यानपुर रोड पर प्रतापपुर गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया।
इसके बाद दुकानदार को गोली मारने की धमकी देकर जेब में पड़े तीस हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनसे मारपीट भी की। इसके बाद सामान समेत बाइक लेकर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि बाइक में गिफ्ट पैक, आचार के डिब्बे लदे थे। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खुलासे के लिए दो पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
उधरकस्बा के सुभाष नगर निवासी सुरेंद्र दुबे रविवार भोर पहर एक फैक्टरी में काम करके लौट रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने चौबेपुर थाने के दिलीपनगर के पास तमंचा व चाकू लगाकर चार हजार रुपये नकद लूट लिए। पीड़ित ने चौबेपुर थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें