फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत

विज्ञापन
प्रमोद की मौत पर जिला अस्पताल में गमगीन बैठी पत्नी बबली व परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां। कानपुर की फैक्टरी में काम खत्म कर बाइक से वापस घर लौट रहे युवक की गुरुवार रात रनियां स्थित रायपुर बंबे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाना क्षेत्र में मुलही गांव निवासी प्रमोद कुशवाहा (35) कानपुर के पनकी स्थित एक गत्ता फैक्टरी में काम करता था। वह कानपुर में किराये का कमरा लेकर रहता था। गुरुवार को फैैक्टरी में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से मुलही जा रहा था। रनियां के रायपुर बंबे के पास पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वहीं हादसे में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। इधर हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अनहोनी पर पत्नी बबली व पुत्र सुमित कुमार बिलखने लगे।
विज्ञापन

भाई आमोद के अनुसार शुक्रवार को प्रमोद के बेटे का मुंडन होना था। इसके लिए उसने रायपुर में निवासी साली शिवानी को साथ लेकर आने की बात कही थी। रायपुर पहुंचने पर हादसा हो गया। रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें