फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक सवारों ने महिला का पर्स छीना, एक पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सरेशाम कचौरा के सांई मंदिर रोड पर दो बाइक सवार बदमाश मंगलवार को एक महिला का पर्स छीनकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से एक आरोपी को रेलवे अंडर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से महिला का पर्स भी बरामद कर लिया गया है। एक आरोपी भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



सोनम चौधरी निवासी पंजाबी काॅलोनी रेलवे लाइन ने थाना सिविल लाइन में लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि मंगलवार शाम सात बजे साईं मंदिर के आगे ओवरब्रिज के पास बाइक सवार दो युवक उसका पर्स छीन ले गए थे। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार देर रात लगभग 11 बजे पुलिस ने रेलवे अंडरब्रिज के पास बिना नंबर प्लेट की एक बाइक के साथ दो युवकों को टोका तो एक भाग निकला जबकि दूसरा युवक बाइक के साथ पकड़ लिया गया। सीओ सिटी अभय नारायण शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम विकास कंजड़ उर्फ तूफान निवासी कोकपुरा बताया। उसके पास से एक मोबाइल, छीना गया पर्स और बिना नंबर प्लेट की बाइक मिली है।
सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जसवंतनगर कोतवाली, सिविल लाइन और फ्रेंड्स कॉलोनी में पहले से ही लगभग छह मुकदमे दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि बरामद मोबाइल उसने रमन के साथ मिलकर लगभग पांच माह पूर्व स्टेशन बजरिया के पास कृष्णा बेकरी से छीना था। वहीं मंगलवार शाम को महिला का पर्स छीनने की घटना भी स्वीकार की है। सीओ ने बताया कि उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें