फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांगे से हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, यतीम हुए दो मासूम

Thu, 29 Sep 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर में एक बाइक सवार की तांगे से हुई जोरदार टक्कर में मौत हो गई। ग्राम गुडेरा निवासी श्याम मोहन सिंह पत्नी मन्जू (40) पुत्री जौली (14) और पुत्र सागर(2) समेत ससुराल शाह जहा पुर के ग्राम आलमगंज गुलरिया से बाइक पर घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


जैसे ही वह राजेपुर पहाड़पुर के बीच पहुंचे, अचानक सामने आए तांगे से बाइक की जोरदार भिड़त हुई। श्याम मोहन की मौके पर मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल मन्जू को फौरन शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। बेटी जौली व पुत्र सागर को प्रथम उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। श्याम मोहन के शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें