फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चालान की कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधर रहे बाइक सवार

Sun, 18 Oct 2026 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के बावजूद लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। चालान होने के बाद भी बाइक सवार नहीं सुधरे और सड़क पर अपनी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिले में हर महीने करीब 20 लोग सड़क हादसे का शिकार होते हैं। इनमें अधिकांश बाइक सवार होते हैं जो बिना हेलमेट के चल रहे होते हैं।
विज्ञापन

जिले में यातायात नियमों का पालन न करने वालों वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और उनके चालान हो रहे हैं, लेकिन स्थिति में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। जबकि पुलिस प्रशासन की तरफ से होने वाले चालान के आंकड़ों में हर साल इजाफा होता जा रहा है। विभाग की मानें तो वर्ष 2024 में 22125 वाहनों का नियमों का उल्लंघन करने के मामले में चालान किया गया।
वहीं, वर्ष 2025 में आंकड़ा बढ़कर 30918 हो गया। वर्ष 2026 की बात करें, तो जनवरी से 30 सितंबर तक ही चालान की संख्या 50811 पहुंच गई है। जो दिसंबर तक 60 हजार का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है। हालांकि इसमें नियमों का पालन न करने वाले सभी प्रकार के वाहन शामिल हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शनिवार को पड़ताल की, तो नगर में दो पहिया वाहनों से चलने वाले अधिकांश चालक बिना हेलमेट के ही मिले।
विज्ञापन

......................
नमस्ते चौराहा, समय शाम 4:30 बजे
नमस्ते चौराहा से रूरा जाने वाले मार्ग पर शाम के समय बाजार लगती है। ऐसे में खरीदारी करने के लिए आने वालों की भीड़ बढ़ जाती है, जिसमें अधिकांश लोग दो पहिया वाहन से ही पहुंचते हैं। यहां पहुंचने पर कई बाइक सवार बिना हेलमेट नजर आए। जबकि तैनात पुलिस कर्मी इनका चालान करने के लिए फोटो खींचते रहे, लेकिन इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा और आगे की ओर निकल गए।
......................
माती रोड, शाम 5:00 बजे
शाम के समय विभिन्न कार्यालयों की छुट्टी होने पर लोग घर के लिए निकलते हैं। ऐसे में माती रोड से अकबरपुर अंडरपास की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। यहां पहुंचने पर कई दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के ही निकलते नजर आए। जबकि सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट लगाना जरूरी होता है। वहीं चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी सब देखकर अनजान बने रहे।
......................
बयान....
नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा समय-समय पर अभियान चलाते हुए खासकर दो पहिया वाहनों चालकों नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक भी किया जाता है। इसके बावजूद इनमें सुधार नहीं हो रहा है। एक बार फिर इनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। - विनय कुमार सिंह, सीओ, यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें