फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत

Fri, 10 May 2019 10:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव जिले के कालूखेड़ा-असोहा मार्ग पर शुक्रवार शाम बेकाबू डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार मौसा घायल हो गए। तेज रफ्तार डीसीएम भी गेहूं के खेत में घुस गई। उसका चालक जख्मी हो गया। दोनों घायलों को असोहा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गोरिंदा गांव निवासी हरीराम (25) पुत्र तुलसी शाम पांच बजे बाइक से अपने बड़े साढ़ू पप्पू के बेटे अनुज (15) और दूसरे साढू़ दिलीप के बेटे रौनक (सात) को छोड़ने मौरावां क्षेत्र के गांव असरेंदा जा रहे थे। अजयपुर मोड़ के पास बेकाबू डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार अनुज और रौनक सड़क पर जा गिरे, जिनको डीसीएम ने रौंद दिया।

हादसे में हरिराम गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक में टक्कर मारने के बाद डीसीएम सड़क से 50 मीटर दूर गेहूं के खेत में जा घुसी। हादसे में डीसीएम चालक बाराबंकी जिले के दशेहराबाग निवासी सलीम पुत्र गुलाम भी घायल हो गया। हादसे की सूचना पर एसओ संतोष सिंह फोर्स संग पहुंचे और घायल हरीराम और सलीम को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें