फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: सड़क हादसे में शादी से लौट रहे चाचा-भतीजे की मौत, मचा कोहराम

Wed, 01 Jul 2020 02:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को मंगलवार रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे  सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। असोथर थाना क्षेत्र के छीतमपुर के आकूपुर गांव निवासी सूरजबली का बेटा अजय (32) और स्वर्गीय सिद्धगोपाल का बेटा पिंटू (25) बाइक से मंगलवार शाम दो रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पिंटू अजय का पारिवारिक चाचा लगता है।

दोनों पहले पिंटू की फुफेरी बहन की बरात में शामिल होने कोड़रपुर गांव गए थे। इसके बाद अजय के फुफेरे भाई की बरात में खागा के सवत में शामिल होने पहुंचे। दोनों सवत से रात को लौट रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। इनके पास से पुलिस को मोबाइल मिला है। इससे परिजनों को सूचना दी गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि परिवार में अजय सबसे बड़ा था। वह लुधियाना में होजरी की फैक्टरी में काम करता था। लॉकडाउन में घर लौटा था।  पिता, मां जगरनिया, पत्नी साधना का हाल बेहाल हो गया। अजय से छोटे दो भाई संतलाल, पवन कुमार हैं।

तीन बच्चे अजीत, अनामिका, रोशनी हैं। उधर, पिंटू के परिवार में मां-पिता की मौत हो चुकी है। तीन बड़े भाई छेदीलाल, शिवप्रसाद, राजकुमार हैं। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। हादसा करने वाले वाहन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें