फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किशोर से बाइक सवार ने मोबाइल लूटा, पुलिस टरका रही

Sat, 18 Nov 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर नर्सरी के पास बाइक सवार बदमाश ने 13 वर्षीय किशोर संग मारपीट कर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया। किशोर के पिता ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस सात दिन से टरका रही है।
विज्ञापन

कमलपुर गांव निवासी सुरेश यादव ने बताया कि धनतेरस के दिन दोपहर 12 बजे तेरह वर्षीय बेटा शिवम राजपुर बाजार से लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने जैनपुर नर्सरी के पास उसे रोका और मारपीट कर एंड्रायड फोन लूट लिया। इसके बाद बाइक सवार भोगनीपुर की ओर भाग गया। मोबाइल करीब 12 हजार रुपये का था। बेटे ने घर आकर घटना की जानकारी दी। इस पर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस टरका रही है। आरोप लगाया कि पुलिस लूट के बजाय मोबाइल खो जाने की सूचना देने का दबाव बना रही है। थाने के कई चक्कर लगाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थाना प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की ओर से शिकायत की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें