थाना मंगलपुर क्षेत्र के सिकंदरा-बिल्हौर मार्ग पर स्कार्पियो
की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। घटना की रिपोट दर्ज कराई
है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्जकर शव को कब्जे में लिया है।
मंगलपुर
थाना क्षेत्र के श्रीबालाजी महाविद्यालय जैतापुर मेें चौकीदार पद पर
कार्यरत विनोद (30) पुत्र पोखर निवासी जिगना मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहा
था। तभी जैतापुर व मंगलपुर की ओर से आ रही स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार
दी। विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हो
उपचार के लिए सीएचसी भेजा। जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई महेश कुमार
ने बताया कि उसका भाई विनोद जैतापुर महाविद्यालय से ड्यूटी कर घर वापस आ
रहा था।
घटनास्थल पर मृतक की पत्नी मालती, पुत्री कल्पना सहित परिजनों का
रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष मंगलपुर एफए पुंढीर ने बताया कि भाई महेश
की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लिया गया है।