फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत, साथी घायल

Wed, 30 Apr 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के रूरा-अकबरपुर मार्ग पर बरौला के पास सोमवार को वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके साथी का उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

रसूलाबाद थाने के धन्नी निवादा निवासी जुग्गीलाल (70) बाइक से सुजानपुर निवासी उमेश (52) के साथ भोगनीपुर जा रहे थे। रास्ते में अकबरपुर थाना के बरौला के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाने पर डॉ. श्रीप्रकाश ने जुग्गीलाल को मृत घोषित किया।
बेटे छोटेलाल ने बताया कि पिता बाइक से भोगनीपुर में रह रहे जीजा मनीष के घर जा रहे थे। रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अनहोनी से बेटे अजय कुमार, छोटेलाल, बादल, मोनू, लालजी, बेटी भूरी व नन्नो रो-रोकर बेहाल है। अकबरपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें