हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। कटरा बिल्हौर मार्ग पर मानीमऊ गांव के सामने सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
बखरिया गांव निवासी गुरबख्श आरा मशीन पर लकड़ी चिराई का कार्य करता है। सोमवार रात करीब नौ बजे उसका इकलौता पुत्र शिवम (20) अपनी बाइक से सांडी से घर आ रहा था। तभी कटरा-बिल्हौर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही युवक को एंबुलेंस से सीएचसी हरपालपुर लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हेलमेट नहीं लगाया था। परिजनों के मुताबिक शिवम की मां पुष्पा देवी ने पिछले वर्ष अगस्त माह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद उसके परिवार में बाप-बेटे ही बचे थे। शिवम की मौत के बाद पिता गुरबख्श बेसुध होकर बेहोश हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।