फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Wed, 17 Jan 2024 03:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर के पास सिकंदरा-संदलपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिकंदरा सीएचसी लेकर जाने पर एक ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

अमराहट थाना क्षेत्र के करियापुर निवासी दीपू राजपूत (25) गांव के गौरव बाबू (22) के साथ बाइक से मंगलपुर जा रहा था। संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के सामने पहुंचने पर सामने से आए एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों उछल कर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर मौके से भाग निकला। इधर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी देकर घायलों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। यहां पर डॉ. पवन कुमार ने दीपू राजपूत को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल गौरव को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी पर दीपू की मां कमलेश कुमारी, बड़ा भाई शिव प्रसाद राजपूत अस्पताल पहुंचे। परिवार के लोग बिलखते रहे। भाई शिव प्रसाद ने बताया कि दीपू चार भाइयों में सबसे छोटा था और दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। मंगलवार को किसी काम से मंगलपुर जाने की बात कह कर निकला था। थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें