फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मिलने दुकान पर नोटिस चस्पा करते एफएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को नगर में जामा मस्जिद के पास दुकानों की जांच की। यहां तेल बेचने वाला दुकान बंद कर भाग गया। इस पर टीम ने दुकान के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एपी पाठक ने शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा, घनश्याम व खुशीराम के साथ शाहाबाद पहुंच कर जामा मस्जिद के पास स्थित दुकानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान टीम पूर्व में मिली शिकायत की जांच को तेल कारोबारी की दुकान पर पहुंची तो दुकान बंद मिली।
आसपास के लोगों ने बताया कि टीम के आने की भनक मिलते ही दुकानदार भाग गया। इस पर टीम ने दुकान पर नोटिस चस्पा कर दिया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने बताया कि तेल के सैंपल की जांच न होने तक बिक्री पर रोक लगा दी गई है। दुकानदार को नोटिस जारी कर खाद्य पदार्थ की जांच कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें