फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में प्रसव, रेलवे स्टेशन पर गूंजी किलकारी

Mon, 06 Mar 2017 12:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
साबरमती एक्सप्रेम में रविवार को गर्भवती महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। अहमदाबाद से मऊ जा रही इटौरा मौरीपुर मोहम्मदाबाद की सुमनदेवी (22) पत्नी ब्रजेश को साबरमती एक्सप्रेस में प्रसव हुआ।
विज्ञापन


वह कोच संख्या एस -6 की बर्थ संख्या 43 पर कर सफर कर रही थी। पति व मऊ निवासी भाई अखिलेश उनके साथ मौजूद थे। झींझक में महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। इस पर फौरन ट्रेन के ड्राइवर को सूचित किया। 

बाद में स्टेशन मास्टर सुनील कुमार को सूचना पहुंचाई गई। उन्होंने पुखरायां से डॉ निशा की टीम को बुलवाया। डॉक्टर निशा ने टीम के साथ वहां पहुंचकर महिला का उपचार किया। महिला को ट्रेन के बाथरुम में ले जाया गया और वहां पहुंचते ही महिला को प्रसव हो गया था। सूचना मिलते ही स्टेशन पर पहुंचकर जीआरपी की मदद से महिला को ट्रेन से सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान ट्रेन काफी देर तक पुखरायां स्टेशन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें