फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से टकराया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। कस्बे के बिरहाना चौराहा के पास कानपुर-इटावा हाईवे पर खड़ी डीसीएम में गुरुवार रात एक बाइक सवार टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह हेलमेट नहीं लगाए था। मृतक औरैया का रहने वाला था।
विज्ञापन

औरैया के अजीतमल कुलरूहा गांव निवासी हेत सिंह (38) गुरुवार रात बाइक से कानपुर की तरफ से आ रहा था। सिकंदरा के बिरहाना चौराहे के पास वह हाईवे पर खड़ी डीसीएम में पीछे से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सिकंदरा चौकी इंचार्ज उमेश चंद्र ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लिया गया है। चालक फरार है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर विद्यासागर सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें