फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री ने घुसे ट्रक ने ली बाइक मैकेनिक की जान

Tue, 09 Dec 2014 03:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में मैकरॉर्बट हॉस्पिटल के पास सोमवार की सुबह नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार मैकेनिक संतोष की जान ले ली। हादसे में बाइक में सवार एक युवती को भी चोट आई है।
विज्ञापन

गुस्सायी भीड़ ने हंगामा कर सड़क जाम कर दी। पथराव कर ट्रक की शीशे तोड़ डाले। भीड़ ट्रक को फूंकने जा रही थीं, लेकिन ऐन मौके पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस ने उसे रोक दिया।  
पुलिस ने आनन-फानन संतोष के शव और ट्रक को मौके से हटवाया। भीड़ को समझाया। तब हंगामा शांत हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कर्नलगंज ईदगाह चौराहे के पास रहने वाला संतोष (24) सोमवार की सुबह परमट मंदिर के दर्शन के लिए निकला था। करीब नौ बजे मंदिर से लौटते वक्त मैकरार्बट हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार खाली ट्रक ने संतोष की बाइक में टक्कर मार दी। वह उछल कर सड़क पर गिरा और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक पर एक युवती भी बैठी थी। हादसे में उसे भी चोट लगी, लेकिन वह चुपचाप वहां से चली गई। संतोष की मौत की सूचना पाकर आसपास के लोग जमा हो गए।
चालक के भाग निकलने पर क्लीनर को पकड़कर पीटा। इसी दौरान एसओ ग्वाललोटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।  लोग नो एंट्री में ट्रक के घुसने से नाराज थे।  
एसओ ने बताया कि नो इंट्री में ट्रक घुसा था।  हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। बकौल संतोष के साथ बाइक पर कौन युवती थी। इस बारे में परिवार के लोग नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें