फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला और युवक की गई जान, कोहराम

विज्ञापन
महेश का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के दो अलग- अलग गांवों में शनिवार और रविवार को महिला व एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इन घटनाओं से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों का गमगीन हाल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव गांवखेड़ा निवासी प्रधान तेजेंद्र सिंह की मां उर्मिला देवी (65) पत्नी भगवान दास पूर्व प्रधान रविवार की सुबह घर पर कूलर की सफाई कर रही थीं। कूलर का प्लग बोर्ड में लगा हुआ था। तभी कूलर में करंट आने से उर्मिला देवी की मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी घटना गांव बहरावद में शनिवार को हुई। अमर सिंह का बेटा महेश (18) अपनी ननिहाल गांव बढ़ौली गया था। वहां घर की लाइन खराब हो जाने पर महेश तार सही कर रहा था। उसी समय उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव में शव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

उर्मिला देवी का फाइल फोटो- फोटो : ATHROLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें