फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रास्ता पूछने के बहाने रुके बाइक सवार लुटेरे वृद्धा के बाला छीन कर भागे

Mon, 24 Nov 2025 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के रोशनमऊ गांव के पास रास्ता पूछने के बहाने रुके बाइक सवार लुटेरे एक बुजुर्ग महिला से कान के बाले छीन कर भाग निकले। घर पहुंची वृद्धा ने लूट की जानकारी परिवार के लोगों को दी। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

रोशनमऊ निवासी लक्ष्मी देवी (72) ने बताया कि वह रविवार दोपहर 12 बजे के करीब खेत पर चने का साग लेने गई थीं। वापस घर आते समय गांव से पहले उन्हें एक बाइक पर सवार दो युवक स्टेशन जाने का रास्ता पूछने की बात कह रोक लिया। आरोप लगाया कि दोनों ने उसे रास्ता किधर से है, कैसे जाएं कि बात कहते हुए बातों में उलझा लिया।
वह कुछ समझ पाती इसी बीच पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मार कर कान के दोनों बाला नोच लिए और भाग निकले। जब तक वह शोर मचाती और लोग पहुंचते लुटेरे भाग गए। घर पहुंच कर उसने परिवार के लोगों को जानकारी दी। इधर जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से जानकारी की। थानाध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि उन्हें किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली है। बाइक सवारों के तिगाईं गांव की ओर आने की जानकारी मिली है। रास्ते में लगे सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें