फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अमरौधा को पछाड़ पुखरायां की टीम बनी कबड्डी चैंपियन

Mon, 24 Nov 2025 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। राम स्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज के मैदान में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की तरफ से खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी में पुखरायां की टीम ने अमरौधा की टीम को पछाड़ दिया और जीत को अपने नाम किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के प्रतिनिधि अशोक सचान ने विजेताओं को पुरस्कृत कर जीत की बधाई दी। क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग के अरविंद कुमार ने बताया कि जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में बीआरडी इंटर कॉलेज मूसानगर की टीम ने नगर पंचायत मूसानगर की टीम को हराकर जीत हासिल की। वॉलीबॉल में पुखरायां ने बरौर की टीम को हराया और जीत दर्ज की। सब जूनियर भारोत्तोलन में मोहम्मद अहमद को पहला, अभिषेक को दूसरा व शानू को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि जूनियर ऊंचीकूद प्रतियोगिता में पुनीत प्रथम, शिववीर द्वितीय व अभी यादव तृतीय स्थान पर रहे।
इसी तरह सीनियर ऊंचीकूद में शिव कुमार प्रथम, आयुष द्वितीय और लवीश को तृतीय घोषित किया गया। वहीं, बालिका वर्ग की भारोत्तोलन में जूनियर की दिव्या पहले स्थान पर रहीं। सब जूनियर में नरगिस प्रथम, प्रांशी द्वितीय व अनन्या को तृतीय स्थान मिला। जबकि सीनियर में प्रीती को पहला स्थान हासिल हुआ। बालिका वर्ग की सीनियर कबड्डी पुखरायां व भोगनीपुर की टीम के बीच खेली गई, जिसमें पुखरायां को विजेता घोषित किया गया। कमल, मुकेश, नवनीत, यजवेंद्र, देवेंद्र, अनूप, अवधेश ने निर्णायक की भूमिका निभाई। यहां कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, नैंसी कौशल, आरती देवी, अस्मिता सिंह, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें