फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में ‘जाम का झाम’, हर कोई परेशान

Thu, 27 Oct 2016 12:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
त्योहार पर बाजारों में भीड़ की वजह से यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में ‘जाम का झाम’ हर कोई परेशान है। दिवाली बाजार के चलते शहर की यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। शहर के सभी प्रमुख चौराहों और बाजारों में शाम से लेकर रात तक जाम के हालात बने रहते हैं। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस और संबंधित थाने का फोर्स नहीं होने से राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से नवीन मार्केट, मेस्टन रोड, पी-रोड, सीसामऊ, गुमटी बाजार, गोविंद नगर में बुधवार को शाम से ही भीषण जाम लग गया। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों ने आड़े-तिरछे वाहन लगाकर पार्किंग करना शुरू की तो कुछ ही देर में यातायात ठहर गया। इसके साथ ही घंटाघर चौराहा, गोविंदपुरी पुल, दादा नगर पुल, जरीब चौकी चौराहा, अफीम कोठी सहित कई चौराहों पर भी जाम लगा रहा। सीओ ट्रैफिक रणविजय सिंह ने कहा कि बाजारों में भीड़ के चलते जाम लग गया। जाम की समस्या को देखते हुए चौराहों पर अतिरिक्त फोर्स और धनतेरस, दीवाली पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें