फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा जानवरों का राहगीरों पर ‘अटैक’, मची भगदड़, कई घायल

Thu, 27 Oct 2016 12:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आवारा जानवर आपस में भिड़ गए, जिससे भगदड़ मच गई
विज्ञापन
बुधवार को कानपुर के शिवाला में आवारा जानवरों का अचानक राहगीरों पर ‘अटैक’ हो गया। इससे कई लोग घायल हो गए। सांड़, गायों के हमले में कई महिलाएं जख्मी हो गईं। इस अतिव्यस्ततम मार्केट में भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने नगर आयुक्त से इस मार्केट में अभियान चलाकर छुट्टा जानवरों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

शिवाला बाजार मेनगेट के पास दोपहर में सांड़ और गाय आपस में भिड़ गए। उनकी चपेट में आने से कई महिलाएं जख्मी हो गईं। दुकानदारों ने वहां से छुट्टा जानवरों को भगाया। इसके बाद छुट्टा जानवर भूसे के गोदाम के पास आपस में लड़ने लगे। वहां भी कई महिलाएं चपेट में आईं। इससे पहले छुट्टा जानवरों के हमले में रतन लाल नगर में एक मेधावी छात्र और दो अलग - अलग स्थानों पर दो अन्य की मौत हो चुकी है।  नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके सिंह ने इसकी जानकारी से इनकार किया। कहा कि 27 अक्तूबर को शिवाला में छुट्टा जानवर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें