जल्द ही पूरे गिरोह का होगा खुलासा
इसके अलावा उसका गिरोह मांग के अनुसार जिलों में असलहों की सप्लाई भी करता है। डीसीपी ईस्ट शिवाजी शुक्ला के अनुसार बड़े स्तर का अपराधी गिरफ्तार किया गया है। उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के लिए काकादेव, रावतपुर समेत अन्य जगहों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही इस पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
बदमाश को छुड़वाने के लिए बनया जा रहा दबाव
सूत्रों के अनुसार पुत्तल की गिरफ्तारी होते ही कुछ सत्ता पक्ष के नेता भी उसे छुड़वाने के लिए सक्रिय हो गए। अधिकारियों के पास बड़े स्तर से फोन करवाकर दबाव बनवाने की सूचना है। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।