यूपी के औरैया जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बीझलपुर अयाना मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। संबंधित थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया। जालौन से माता के मंदिर से वापस लौटते समय हादसा हुआ। मृतकों में नीलम पत्नी लख्मीचंद, आशा देवी पत्नी राजेन्द्र निवासी नवादा ज्वाला प्रसाद शामिल हैं।