फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: माफिया अनुपम के भाई डब्बन को बड़ी राहत, काश्तकार के अपहरण में कोर्ट ने जमानत की मंजूर

Sat, 13 Apr 2024 09:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन पर मैनपुरी के काश्तकार के अपहरण का मुकदमा मऊदरवाजा में दर्ज हुआ था। डब्बन की ओर से हाईकोर्ट में उनके वकील ने जमानत याचिका प्रस्तुत की थी। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने पूरे मामले में सुनवाई के बाद अनुराग दुबे उर्फ डब्बन की जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
अनुराग दुबे उर्फ डब्बन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में माफिया अनुपम दुबे के भाई डब्बन की अपहरण के मुकदमे में हाईकोर्ट से जमानत मंजूर कर ली गई है। उनके खिलाफ मैनपुरी के काश्तकार के अपहरण का मुकदमा मऊदरवाजा थाने में दर्ज हुआ था। जनपद मैनपुरी कोतवाली सदर बेवर इटावा रोड मोहल्ला मरकिचिया निवासी रवि मोहन सूरी ने तहरीर दी थी।

विज्ञापन

इसके आधार पर मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव सहसापुर निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे (मथुरा जेल में उम्रकैद में बंद), भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, पारिवारिक चाचा विनीत दुबे उर्फ बीनू, जनपद मैनपुरी थाना बेवर गांव जगतपुर निवासी विजय विक्रम, आशुतोष उर्फ बॉबी, दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें आरोप लगाया कि इन लोगों ने पिता चंद्रमोहन सूरी का अपहरण कर लिया। मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाकर शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए। पुलिस ने चंद्रमोहन सूरी को बरामद कर विनीत दुबे उर्फ बीनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अनुराग दुबे उर्फ डब्बन की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के बाद अनुराग दुबे की जमानत मंजूर कर ली
पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर डब्बन के खिलाफ इनाम की कार्रवाई भी कर दी थी। डब्बन की ओर से हाईकोर्ट में उनके वकील ने जमानत याचिका प्रस्तुत की। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने पूरे मामले में सुनवाई के बाद अनुराग दुबे उर्फ डब्बन की जमानत मंजूर कर ली। बचाव पक्ष के वकील जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हाईकोर्ट ने अनुराग दुबे की अपहरण के मुकदमे में जमानत मंजूर हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें