फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कोई जानना चाहता है नदी में बहती इस बोरी का ‘रहस्य’, देखें तस्वीरें...

Sun, 20 Nov 2016 01:31 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
हर कोई जानना चाहता था नहर में फंसी बोरी का रहस्य - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के पनकी में रविवार दोपहर नहर में तैर रहीं प्लास्टिक की बोरी को देखकर लोग पानी में कूदने तक को उतारू हो गये। लोगों को लगा कि बोरी में नोट भरके फेंक दिये गये हैं। हर कोई बोरी का राज जानना चाहता था। पहले कुछ लोगों ने पत्थर मारकर बोरी नहर के दूसरी छोर पर पहुंचाया लेकिन बोरी खुलने पर सबके होश उड़ गये। 
विज्ञापन

पुलिस भी हैरान, गोताखोर लगाये

2 of 4
लाश की आशंका में पहुंची पुलिस, लगाये गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
नहर में बोरी मिलने की खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने लाश होने के शक में आनन-फानन गोताखोर बुलवाये और बोरी को नहर से बाहर निकालने के प्रयास शुरू हुए। 
विज्ञापन

बोरी देखने के लिए नहर में लगा मेला

3 of 4
नहर के आसपास जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर पनकी नहर में बोरी देखने के लिए लोगों की भीड़ इतनी हो गई कि मेले जैसा नजारा दिखने लगा। हर किसी के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे। हर कोई बोरी के अंदर आखिर क्या है? ये जानना चाहता था। 
विज्ञापन

ये क्या...देख कर लोगों के उड़े होश

4 of 4
खाली बोरी देखकर सभी हंस पड़े - फोटो : अमर उजाला
पुलिस द्वारा लगाए गोताखोर ने नहर में उतरकर बोरी को देखा तो सभी के होश उड़ गये। हर कोई ठहाके मारकर हंस रहा था। बोरी खाली थी और हवा भरने की वजह से नदी के बीचो बीच फंसी लकड़ी में उलझी हुई थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें