फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का दम देखने आए लड़ाकू विमान

Fri, 18 Nov 2016 07:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस हाइवे पर सड़क पर उतरने की रिहर्सल करता फाइटर प्लेन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे शुक्रवार को एक शानदार हवाई पट्टी के रूप में तब्दील नजर आया। यही नहीं हाइवे पर 11 फाइटर प्लेन ने लैंडिंग व टेकऑफ भी किया। मौका था फाइटर प्लेन के ट्रायल का... इस प्रर्दशन को देखने के लिए बड़े-बड़े अधिकारीगण से लेकर तमाम पत्रकार और सैकड़ों लोग जमा हुए थे।

   
विज्ञापन

सड़क के ऊपर उड़ते रहे विमान

2 of 5
11 विमान सड़क पर उतरने का बार-बार करते रहे प्रयास - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
ट्रायल में लखनऊ और आगरा एक्सप्रेस-वे का दम देखने के लिए फाइटर प्लेन बार-बार लैंड करने का प्रयास करते रहे लेकिन सही एक्यूरेसी के चलते आज यह संभव नहीं हो पाया। बता दें यहां बांगरमऊ तहसील के खंभोली गांव के पास 14 किमी लंबी एयर स्ट्र्पि बनाई गई है। इस एयर स्ट्रिप के तीन किमी हिस्से की रोड सीमेंट से बनी है। इस पर बिना किसी नुकसान के आपातकाल स्थिति में फाइटर प्लेन उड़ाए व लैंड किए जा सकते हैं।
 
विज्ञापन

दो दिन चलेगा विमानों का रिहर्सल

3 of 5
आसमान में उड़ते सुखोई विमान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
यहां से जरूरत पड़ने पर वायुसेना के लड़ाकू विमान लैंडिग और टेकऑफ कर सकेंगे। मौके पर एक क्रैश फायर फाइटिंग और राडार टीम का भी बंदोबस्त किया गया था। 
 

 एक्सप्रेस वे पर वाहनों की आवाजाही दो दिन के लिए बंद

4 of 5
सड़क पर उतरने की कोशिश करता विमान - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
रिहर्सल के चलते 18 व 19 नवंबर तक एक्सप्रेस वे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे

5 of 5
विमानों ने हवाई पट्टी पर जमीन छूने के लिए बार बार किए प्रयास - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
ज्ञात हो 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। इसी उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री की मौजूदगी में वायुसेना के 11 फाइटर प्लेन यहां उतरने और उड़ान भरने के प्रदर्शन के साथ तैयारियां जोरों  पर चल रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें