फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

amarujala.com की खबर का बड़ा असर, बाल आयोग ने कानपुर के डीएम से मांगे सबूत-रिपोर्ट

Mon, 22 Oct 2018 09:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
amarujala.com की खबर का असर
विज्ञापन
कानपुर के सुभाष चिल्ड्रेन शेल्टर होम राजीव विहार नौबस्ता से तीन बच्चे गायब होने का संज्ञान राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया है। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत से एक माह के अंदर जांच कर सबूतों समेत एक माह के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


शासन से शिकायत पर सुभाष चिल्ड्रेन विशेष दत्तक इकाई की जांच करने एसीएम, उप मुख्य परवीक्षा अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी पहुंचे थे। जांच में खुलासा हुआ था कि उसी भवन में चलने वाले सुभाष चिल्ड्रेन शेल्टर होम से तीन बच्चे गायब हैं। 25 सितंबर को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर बच्चों के अपहरण की रिपोर्ट नौबस्ता थाने दर्ज कराई गई थी। वाराणसी के संतोष कुमार मौर्य ने यह खबर amarujala.com पर पढ़कर शिकायत दर्ज कराई थी। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली ने इसका संज्ञान लिया है। आयोग के रजिस्ट्रार डॉ. जगन्नाथ पति ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर तथ्यपरक जांच रिपोर्ट सबूतों समेत एक माह के अंदर मांगी है। एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने एसएसपी को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया है। कहा है कि अपने स्तर से जांच कराकर रिपोर्ट आयोग को भिजवा दी जाए।
विज्ञापन




यूपीः कानपुर के विवादित शेल्टर होम सुभाष चिल्ड्रेन से 3 बच्चे गायब, जिला प्रशासन हैरान
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें