फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों में पसरा सन्नाटा, सीसीटीवी फुटेज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 14 Feb 2019 05:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में वॉइस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरों का लाभ मिला है। परीक्षा छोटी हो या बड़ी, केंद्रों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। यह बात बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में चल रही सीसीटीवी फुटेज की चेकिंग के दौरान सामने आई है।
विज्ञापन


डीआईओएस सतीश तिवारी ने बताया कि अभी तक 70 फीसदी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की चेकिंग हो चुकी है, इसमें केवल पन्नों के हिलने और हवा की आवाज आती मिली है। यहां तक कि कक्ष निरीक्षक भी आपस में बात नहीं कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

पहली बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में ऐसा हुआ है

पहली बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 141 केंद्रों में वॉइस रिकार्डर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। 7 फरवरी से शुरू हुई संगीत की परीक्षा हो या हिंदी की मुख्य परीक्षा, परीक्षार्थियों में भय दिखा। मुख्य परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 7800 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ दिए।

वॉइस रिकार्डर की रिकार्डिंग देखने के लिए बीएनएसडी शिक्षा निकेतन को केंद्र बनाया गया है। बुधवार को हाईस्कूल गृहविज्ञान और इंटरमीडिएट की औद्योगिक संगठन और अर्थशास्त्र की परीक्षा में भी सन्नाटा पसरा मिला। शासन से नियुक्त पर्यवेक्षक सीएल चौरसिया ने भी केंद्रों का निरीक्षण भी किया, जहां सबकुछ सामान्य मिला।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें