फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले ही फिर से धड़ाम हुआ चुनाव कंट्रोल रूम, परेशानी की वजह कर देगी हैरान

Thu, 14 Feb 2019 05:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव आने वाले हैं इसके लिए कानपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां अभी से शुरु कर दी हैं लेकिन प्रशासन ने चुनाव के लिए जो कंट्रोल रूम तैयार किया है वो एक बार फिर से धड़ाम हो गया। अब प्रशासन उसको फिर से दुरुस्त करने में लगा है। यह पहली बार नहीं है जब चुनाव कंट्रोल में दिक्कतें आईं हों।
विज्ञापन


चुनाव कंट्रोल रूम फिर से धड़ाम हो गया है। टेलीफोन लाइन में दिक्कत के कारण वोटर अपनी शिकायतें दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के आदेश पर कलक्ट्रेट में चुनाव कंट्रोल रूम बनवाया गया है। इसमें दो कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

यह कर्मचारी वोटर की शिकायत सुनकर दर्ज करते हैं और संबंधित एसीएम या एसडीएम के पास निस्तारण के लिए भेजते हैं। कुछ दिन पहले कर्मचारियों के न बैठने के कारण कंट्रोल रूम काम नहीं करता था। अब फिर मंगलवार दोपहर से कंट्रोल रूम काम नहीं कर रहा है।

कर्मचारी तो बैठे हैं लेकिन फोन की लाइन में दिक्कत के कारण लोगों के फोन रिसीव नहीं हो पा रहे हैं। कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0512-1950 मिलाने पर घंटी बजती रहती है लेकिन फोन नहीं उठता। कर्मचारियों का कहना है कि दोनों फोन में डायल टोन ही नहीं आ रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम एलए केहरी सिंह ने कहा है कि बीएसएनल से दिक्कत दूर करने को कहा है। गुरुवार से कंट्रोल रूम काम करने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें