यूपी के कन्नौज में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां जीटी रोड पर कटरा गांव के सामने चार वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार कन्नौज जीटी रोड पर कटरा गांव के पास सामने से दो गाड़ियां आ रही थीं जो बैक साइज से एक ट्रक ने टक्कर मारी जिससे पीछे की कार दूसरे वाहनों से जा टकराई इस दुर्घटना में 2 बच्चों समेत चार लोगों की जान चली गई।
तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में कुल 7 लोग जख्मी हालत में अस्पताल भेजे गए हैं। मृतकों का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दुर्घटना आखिर किस वजह से हुई इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।