फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत, 7 घायल

Tue, 06 Nov 2018 09:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पिकअप के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर देहात में पतारा कस्बे के कानपुर रोड पर स्थित बरनांव मोड़ के निकट रोडवेज बस और पिकप की टक्कर होने से पिकअप सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को देर शाम सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


घाटमपुर में मंगलवार की शाम 7 बजे पिकअप पर सवार होकर कुछ लोग कानपुर से पतारा की ओर लौट रहे थे। हमीरपुर डिपो की रोडवेज बस सवारियां लेकर कानपुर जा रही थी। बरनांव रोड मोड़ के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से बस की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक सजेती निवासी दीपक (20) के साथ ही उस पर सवार गांव छांजा (पतारा) निवासी रामसहारे (50), बाबू (51) और रामप्रकाश (42) के अलावा गांव दतारी निवासी अभिनेश (16) पुत्र शिवरतन, माती (कानपुर देहात) निवासी शैलेंद्र कुमार (22) और कसबा पतारा निवासी गिरजाशंकर तिवारी (45) समेत सात लोग घायल हो गए। 

पुलिस ने गांववालों की मदद से घायलों को वाहनों पर लदवाकर सीएचसी पहुंचाया। वहीं, रोडवेज बस और उसके चालक को कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया। पिकप सवार लोगों ने बताया कि हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है। सीएचसी से तीन घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें