हो रहा है मरम्मत का कार्य
प्रत्यक्षदर्शी मोहर सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे तेज आवाज के साथ दीवार अचानक से गिर गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि काफी पुरानी दीवार है। बारिश में नमी के कारण गिर गई है। मरम्मत का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अभी उनकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।