फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भरत मिलाप और भगवान शंकर की निकाली झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सरसौल विकास खंड के पाल्हेपुर गांव में दशहरा के दिन से शुरू हुई 20 दिवसीय रामलीला का समापन दीपावली के दिन भरत मिलाप, राम के राज्याभिषेक और भगवान शंकर की अनूठी झांकी के साथ हुआ।
विज्ञापन

पांडु नदी के किनारे बसे पाल्हेपुर गांव में बीते 164 वर्षों से रामलीला का आयोजन हो रहा है। गांव वालों ने बताया कि रामलीला में सभी पात्र गांव के ही होते हैं। समिति की ओर से अस्वस्थ चल रहे महामंत्री कल्यान सिंह को उनके 25 वर्षीय कार्यकाल में उल्लेखनीय कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। समापन के मौके पर मुख्य रूप से लीला कमेटी के अध्यक्ष सरयूनाथ पांडेय, महामंत्री कल्यान सिंह, राजन बाजपेयी, सुरेश बाजपेयी, कपिल दीक्षित, नकुल सिंह, आलोक दीक्षित आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें