फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल की सुरक्षा में चूक, ड्रोन से मचा हड़कंप...सुरक्षा दस्ते ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Wed, 21 Feb 2024 02:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

 Kanpur News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ड्रोन पहुंचने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा दस्ते ने ड्रोन और युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
एसपीजी ने पकड़ा ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के शुक्लागंज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ करीब 11:00 बजे राहुल गांधी का काफिला उन्नाव शहर से गंगागाट के सहजनी तिराहा से मरहला चौराहा पहुंचा। यहां पर चंद सेकेंड के लिए राहुल का काफिला रुका और उन्होंने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

विज्ञापन

इस दौरान ड्रोन कैमरे पर राहुल की सुरक्षा में लगे सुरक्षा दस्ते की निगाह पड़ी। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। युवक को ड्रोन कैमरे सहित पुलिस ने पकड़ लिया है, जिससे पूछताछ की जाने की बात कही जा रही है। राहुल गांधी अपनी जीप से कहीं भी नहीं उतरे और अभिवादन करते हुए सीधे कानपुर की ओर निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें