एससी/एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद का असर सबसे ज्यादा छोटे शहरों में देखने को मिल रहा है। कहीं ट्रेन रोककर आक्रोश जताया जा रहा है तो कहीं बच्चों को विरोध प्रदर्शन की तख्तियां देकर रैली निकाली जा रही है। कानपुर में ट्रेन रोकी गई, हरदोई में प्रदर्शनकारियों ने सिर मुंडवाकर एससी-एसटी कानून संशोधन विधेयक के संसद में पास होने का जबरदस्त विरोध कर रहे हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- कहां और कैसे हो रहा विरोध...
विज्ञापन
2 of 16
भारत बंद का असर और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
भारत बंद का असर यूपी के कई जिलों में दिख रहा है। जिलों में दुकानें बंद कर दी गई हैं और लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। चित्रकूट जिले में भारत बंद के दौरान मुख्यालय में एक संगठन ने एससी एसटी एक्ट का विरोध करते हुए जुलूस निकाला। जिले के भंवरी क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम किया। वहीं जिले के राजापुरवा मऊ में बंदी आंशिक सफल रही।
विज्ञापन
3 of 16
भारत बंद का असर और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
महोबा में एससी-एसटी कानून के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। भारत बंद का असर यहां साफ देखने को मिला।
4 of 16
भारत बंद का असर और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
उरई (जालौन) में भारतीय जनता पार्टी दफ्तर के बाहर लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
5 of 16
भारत बंद का असर और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
कन्नौज के तिर्वा में ग्रामीणों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों ने एक्ट के विरोध में लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
6 of 16
भारत बंद का असर और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
हमीरपुर में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में तहसील चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। इसमें ग्रामीणों के साथ-साथ अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
7 of 16
भारत बंद और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
औरैया जिले की ककोर रोड पर एक्ट के विरोध में रोड जामकर पुतला फूंका व नारेबाजी की गई।
8 of 16
भारत बंद और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
उन्नाव में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे जिले में बाजार बंद कराए गए।
9 of 16
भारत बंद और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
बांदा जिले के गांव कस्बों से लेकर मंडल मुख्यालय बांदा शहर तक आरक्षण विरोध सड़क पर निकले जुलूस निकाला। बाजार व स्कूल बंद कराए गए।
10 of 16
भारत बंद और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
हरदोई में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में कछौना क्षेत्र के लोगों ने सिर मुंडवाए। आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गई।
11 of 16
भारत बंद और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
बांदा जिले के अतर्रा क्षेत्र में लोगों ने काले झंडे के साथ एक्ट का विरोध किया।
12 of 16
भारत बंद और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
फतेहपुर में किशनपुर बाजार पूरी तरह बंद रहा। भारी संख्या में लोगों ने जुलूस निकाला। जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचा और जमकर नारेबाजी हुई।
13 of 16
भारत बंद और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
कानपुर शहर के पनकी थानाक्षेत्र में पनकी स्टेशन पर एससी-एसटी एक्ट का विरोध कर लोगों ने ट्रेन रोकी। वहीं शहर में बाजार बंदी का असर भी देखने को मिल रहा है।
14 of 16
भारत बंद और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
कानपुर देहात में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में चौबेपुर कस्बा में छोटी-बड़ी लगभग सभी दुकानें बंद रहीं। चौबेपुर व्यापार मंडल व अन्य सामाजिक संगठनों ने एक्ट के विरोध में नारेबाजी की। झींझक में एससी-एसटी कानून के विरोध में इलाकाई लोगों ने रैली निकालकर विरोध जताया।
15 of 16
भारत बंद और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन
कानपुर देहात के ही शिवली में एक्ट का विरोध जताते हुए लोगों ने काली पट्टी बांध रैली निकाली। एक्ट के विरोध में सरवनखेड़ा गोगूमऊ में दुकानें बंद रहीं, गजनेर में आंशिक बंदी का असर दिखाई दिया।
फर्रुखाबाद में उद्योग व्यापार मंडल के मिश्रा गुट ने बाजार बंद कराया। मोहम्मदाबाद में दुकानें बंदकर चौराहे पर नारेबाजी की गई। कमालगंज बाजार में भी आंशिक बंदी का असर दिखाई दिया। यहां युवाओं ने रैली निकाल एक्ट के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कायमगंज में बाजार बंद रहा। यहां अनारक्षित पार्टी के लोगों ने बाजार बंद कराया।