अमर उजाला की ओर से पाठकों के लिए शुरू की गई मेगा लकी ड्रा योजना के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। मंगलवार को फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय में शहर के गणमान्य अतिथियों के हाथों लकी ड्रा निकाले गए।
पहला पुरस्कार पनकी, डी ब्लाक निवासी भान सिंह ने स्विट्जरलैंड की यात्रा, दूसरा पुरस्कार राजीव पुरम, काकादेव निवासी संतोष कटियार ने सिंगापुर की यात्रा के रूप में जीता। तीसरे पुरस्कार के रूप में पीरोड गांधीनगर निवासी सुशील कुमार गुप्ता ने बाइक जीती है।
मेगा लकी ड्रा निकालने के लिए शहर के जाने माने होजरी उद्यमी बलराम नरूला, ज्योतिषाचार्य पंडित केए दुबे पदमेश और लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष आरके गर्ग कार्यालय पहुंचे। अमर उजाला मेगा लकी ड्रा के लिए हजारों पाठकों ने कूपन चिपका कर भेजे थे।
तीनों अतिथियों ने हजारों कूपन फार्मों में से 16 लकी ड्रा निकाले और भाग्यशाली विजेताओं की घोषणा की। सबसे पहले सातवें पुरस्कार के लकी ड्रा निकाले गए। इसमें 10 भाग्यशाली लोगों ने मिक्सर ग्राइंडर जीते। इसके बाद छठा पुरस्कार विनोवा नगर निवासी जीवन देवी ने वाशिंग मशीन जीती।
पांचवें पुरस्कार में दबौली, रतनलाल नगर निवासी राजेंद्र कुमार ने फ्रिज जीता। चौथे पुरस्कार में खलासी लाइन निवासी रीता शर्मा ने एलईडी टीवी जीता।
पहले विजेता का कूपन फार्म बलराम नरूला ने निकाला, जबकि दूसरे पुरस्कार विजेता का फार्म पं.केए दुबे पद्मेश ने निकाला। विजेताओं को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अखबार में सूचना दी जाएगी। तब तक पढ़ते रहिए अमर उजाला।