कानपुर रेल बाजार में एस-10 के संरक्षण में धड़ल्ले से सट्टा और जुआ चल रहा है। पुलिस जब भी किसी को पकड़ती है तो इनके सदस्य पैरवी के लिए पहुंच जाते हैं। रेल बाजार पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को भेजी है।
आठ अप्रैल को रेल बाजार पुलिस ने आरपीएफ कॉलोनी स्थित बाबा ढाबे के पास चार सटोरियों को पकड़ा था। इसमें रिटायर दरोगा का बेटा अरुण सोनी, नफीस, आयुष शुक्ला और समीर थे। कुछ ही देर बाद करीब आधा दर्जन लोग थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से सटोरियों को छोड़ने की पैरवी की थी। इंस्पेक्टर डीबी तिवारी ने बताया कि जब पता किया गया तौ पैरवी करने वालों में लगभग सभी एस-10 के सदस्य थे। हालांकि, सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।