'जाको राखे साईयां मार सके न कोय', ये कहावत तो अक्सर सुनी होगी आपने लेकिन औरैया जिले के फफूंद रेलवे स्टेशन पर घटी एक घटना ने इसको सच में बदल दिया। जानें क्या है पूरा मामला...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
रेलवे ट्रैक में फसा युवक
औरैया दिबियापुर क्षेत्र का बताया जाने वाला ये युवक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट मे आने के बाद मालगाड़ी ट्रैक के नीचे फंस गया।
विज्ञापन
3 of 10
युवक को बाहर निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
युवक के ट्रैक मे फंसने की खबर के बाद रेलवे के कर्मचारियो मे हड़कंप मच गया। आनन फानन मे युवक को गंभीर हालत मे ट्रैक से बाहर निकाला गया।
4 of 10
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार मालगाड़ी निकल जाने के बाद युवक को जिंदा देखकर आसपास के लोगों में हैरानी भी है।
विज्ञापन
5 of 10
मालगाड़ी के नीचे फसे घायल को घायल को निकालने का प्रयास करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि तेज रफ्तार ट्रेन के गुजरने के बाद युवक का जिंदा होना किसी पुनर्जन्म से कम नहीं है। हालांकि युवक को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
6 of 10
युवक को बाहर ले जाते पुलिस के जवान व लोग
- फोटो : अमर उजाला
मालगाड़ी के गुजरते ही आसपास के लोगों ने तुरंत ही दौड़कर युवक को बाहर निकालने का काम शुरू किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
7 of 10
घायल को अस्पताल ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
युवक को गंभीर हालत मे ट्रेक से बाहर निकाला गया जिसे सैफई मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया है।
8 of 10
रेलवे ट्रैक में फसा युवक
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर से इटावा जा रही मालगाड़ी युवक के ट्रैक मे फसे होने के कारण लगभग आधा घंटे तक खड़ी रही फिर ट्रैक साफ करने के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।
9 of 10
युवक को अस्पताल ले जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
तस्वीरें, आप अपने मोबाइल की स्क्रीन पर देख सकते है कि किस तरह से युवक ट्रैक के नीचे फसा हुआ था , घायल युवक का नाम विनीत है और ये दिबियापुर क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है।
उधर सीएचसी दिबियापुर के चिकित्साधीक्षक डा.जितेन्द्र यादव ने बताया कि घायल युवक की चिंताजनक हालत को देखते हुए उसे सैफई रेफर किया गया है। चेहरे, सिर और पीठ पर चोटें आई हैं। युवक का इलाज अभी जारी है।