कानपुर देहात के चर्चित बेहमई कांड में अब 16 मार्च को सुनवाई होगी। मामले की मूल केस डायरी न मिलने के कारण सोमवार को भी सुनवाई टल गई। 40 साल से तारीख पर तारीख मिलने से न्याय के इंतजार में बैठे लोगों में निराशा है।
सोमवार को मामले में आरोपी भीखा और विश्वनाथ अदालत पहुंचे। बता दें कि 14 फरवरी 1981 को बेहमई गांव में फूलन देवी ने साथियों के साथ मिलकर 20 लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। फूलन को शक था कि सजातीय डाकू लालाराम को गांव के लोग संरक्षण दे रहे हैं।