फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकार्पण से पहले ही सपाइयों ने लॉयन सफारी का फीता काटा फिर बोले मुलायम सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट है

Fri, 22 Nov 2019 07:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा में मुलायम सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार लॉयन सफारी के लोकार्पण की तिथि घोषित हो चुकी है, लेकिन उससे पहले ही शुक्रवार को सपाइयों ने गेट पर फीता काटा और नारे लगाए। अचानक हुए इस घटना से गेट पर तैनात गार्ड एवं कर्मचारी हतप्रभ रह गए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि लॉयन सफारी का लोकार्पण 24 नवंबर को होना है। प्रदेश सरकार के वन मंत्री दारासिंह इसका विधिवत लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन व सफारी प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। शुक्रवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे सपा एससीएसटी के प्रदेश महासचिव डॉ. भूपेंद्र सिंह दिवाकर व सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव किशन यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता लॉयन सफारी के गेट पर पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने अपने साथ लाए लाल रंग के फीते को गेट पर लगाया। फीता काटकर गेट खोलकर मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। साथ ही एक -दूसरे को मिठाई खिलाकर लॉयन सफारी के उद्घाटन की खुशी मनाई। सपा नेताओं का कहना रहा कि लॉयन सफारी मुलायम सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट है और अखिलेश सरकार ने इसे बनवाया है।
विज्ञापन


इटावा की यह बड़ी उपलब्धि सपा की देन है। लिहाजा मुलायम सिंह के जन्मदिन पर हम लोगों ने फीता काटकर इसका उद्घाटन कर दिया। इससे पूर्व भी ऐसा वाक्या हो चुका है जब शहर में गुरु तेगबहादुर ओवरब्रिज के लोकार्पण की तिथि तत्कालीन बसपा शासन में तय हुई थी।  उससे पहले ही सपाइयों ने ओवरब्रिज पर फीता काटकर उसका उद्घाटन कर दिया था। इस दौरान मुख्य रूप से जीतू यादव, अंशुल यादव, रवि यादव, सोनू यादव, अंकुश यादव, राहुल यादव, अरविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें