फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ताऊ की हत्या के पहले ग्राम प्रधान के घर की थी दारू पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के कठोंगर के मजरा नयापुरवा में हत्यारोपी भतीजे नीरज राजपूत ने ताऊ शिव बालक की हत्या से पहले ग्राम प्रधान समर सिंह राजपूत के घर दारू पार्टी की थी। इसके बाद वह ताऊ के घर पहुंचा और पुरानी खुन्नस में वारदात को अंजाम दिया। रविवार को पोस्टमार्टम में मौत की वजह चोटों के कारण अधिक खून बहना आया है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर तनावपूर्ण स्थिति के चलते भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में हुई पूछताछ में नीरज राजपूत ने बताया कि कई बार ताऊ से विवाद हो चुका था। इन्हीं विवादों से तंग आकर उन्हें खत्म करने का फैसला किया था। उसने बताया कि कुछ माह पहले ताऊ के खेत में मवेशी चले जाने पर विवाद हुआ था। बीते दिनों चारा मशीन गायब होने और खेत की मेड़ को लेकर भी उनसे कहासुनी हुई थी। इसी के चलते उनके घर पहुंचा और फावड़े के बेंत से शिव बालक राजपूत की हत्या कर दी। जाते समय उसी बेंत को बेटों की ओर उछालकर कहा कि तुम्हारे पिता को निपटा दिया है।

एडीसीपी योगेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी सनकी प्रवृत्ति का है। मामले में मृतक के बेटे राहुल की तहरीर पर नीरज राजपूत उसके पिता जगदीश राजपूत, प्रधान समर सिंह राजपूत और राम विलास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। अन्य आरोपियों की मामले में संलिप्तता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें