इसी दौरान तेज गति से आ रही बोलेरो की टक्कर से विजेंद्र सिंह यादव की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई रवींद्र यादव ने मेरापुर एसओ देवेंद्र कुमार गंगवार, अचरा चौकी प्रभारी सीलेश गौतम समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाकर मेरापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तत्कालीन एसपी मृगेंद्र सिंह ने एसओ मेरापुर देवेंद्र कुमार गंगवार व अचरा चौकी प्रभारी सीलेश गौतम को 30 मई को लाइन हाजिर कर दिया था।
मेरापुर थाने में दूसरे दरोगा की तैनाती की गई थी। 31 मई को एसपी मृगेंद्र सिंह के तबादले का आदेश आया। चार्ज छोड़ने से पहले एसपी ने लाइन हाजिर दोनों दरोगा की तैनाती कर दी। दरोगा देवेंद्र कुमार गंगवार की तैनाती शहर कोतवाली में एसएसआई के पद पर की गई है। दरोगा सीलेश गौतम को मोहम्मदाबाद कोतवाली की चौकी ताजपुर का प्रभारी बना दिया। इंस्पेक्टर रवींद्र यादव को लाइन से आईजीआरएस सेल का प्रभारी बनाया।