फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मधुमक्खियों को आया गुस्सा फिर हुआ तमाशा 

Sat, 15 Oct 2016 10:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मधुमक्खी का छत्ता
विज्ञापन
चित्रकूट में के शिवरामपुर में एक मंदिर के पास कन्याभोज के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। कई कन्याओंं समेत 20 लोगों को मधुमक्खी ने काट लिया। घायलों को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
  सीतापुर के सब्जी मंडी मार्ग निवासी मोहन लाल पुत्र चुनवाद ने गोबरिया गांव के एक मंदिर में कन्या भोज का आयोजन किया था। कन्याभोज से पहले पेड़ के नीचे पूजन किया गया। उसी पर मधुमक्खी का छत्ता लगा था। अगरबत्ती और आरती के धुएं से मधुमक्खी भड़क गईं। इस पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया।  

इससे अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भाग कर जान बचाने लगे। छोटी कन्याओं को अभिभावक गोद में लेकर भागे। इस दौरान कई लोग गिरकर भी चुटहिल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें