पति अगर घर में बैठकर स्मोकिंग (धूम्रपान करना) करता है तो इससे पत्नी को सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी का कैंसर) होने का खतरा है। दरअसल सांस के रास्ते धुआं शरीर के अंदर जाता है तो सर्वाइकल कैंसर के लिए जिम्मेदार ह्यूमन पैपीलोमा वायरस (एचपीवी) ज्यादा एक्टिव हो जाता है। ऐसे में महिलाएं धूम्रपान वाली जगह से दूर रहें। इसके अलावा एचआईवी पीड़ितों में भी इस कैंसर के होने की आशंका ज्यादा रहती है।
फैक्ट फाइल
-विश्व में हर सात मिनट में एक महिला की सर्वाइकल कैंसर से मौत।
-मरने वाली पांच महिलाओं में से एक भारतीय महिला शामिल।
-हर साल भारत में सर्वाइकल कैंसर के 1.32 लाख केस आते हैं।
-हर साल भारत में 74 हजार महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर से मौत।
-25-35 साल की उम्र वाली महिलाएं आती हैं चपेट में।
-40 साल की उम्र के बाद कैंसर दिखाता है असर।
ये हैं कारण
-कम उम्र में शादी। कई बच्चे पैदा करना और इनमें ज्यादा गैप न होना।
-धूम्रपान करना या धूम्रपान वाली जगह पर रहना।
-एचआईवी का खतरा होना।
-कई पुरुषों से यौन संबंध होना।
-परिवार की किसी महिला को सर्वाइकल कैंसर रहना।