फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खी पालन को दिया जाए बढ़ावा, किसानों को मिले प्रशिक्षण : डीएम

Wed, 18 Feb 2026 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती स्थित कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एकीकृत बागवानी विकास मिशन से संबंधित प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समन्वय व अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने जिले में मधुमक्खी पालन को बढ़ाना दिए जाने व इसके लिए किसानों को आरसेटी से प्रशिक्षित किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में औद्यानिक खेती को प्रोत्साहन, किसानों की आय वृद्धि व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बल्देव प्रसाद ने सीएम राज्य औद्यानिक विकास योजना वर्ष 2025-26 के तहत निर्धारित भौतिक और वित्तीय लक्ष्यों की जानकारी दी। बताया कि योजना के तहत तीन हेक्टेअर भूमि में नवीन उद्यान रोपण, मसाला क्षेत्र विस्तार के लिए आठ हेक्टेअर, 50 हेक्टेअर में संकर सब्जी खेती की कार्ययोजना प्रस्तावित है। इसके अलावा एचडीपी वर्मीबेड व प्लास्टिक मल्चिंग की 8-8 इकाई, लो कास्ट मशरूम उत्पाद की एक इकाई व औषधीय फसलों के लिए पांच हेक्टेअर में भूमि में होने वाले कार्य व मधुमक्खी पालन कार्यक्रम के तहत 404 इकाइयों के लिए कुल 28.60 लाख रुपये की कार्ययोजना पर कार्य किया जाना है।
जिलाधिकारी कपिल सिंह ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत अतिरिक्त प्रस्तावों के अनुमोदन पर चर्चा की। इसमें पालीहाउस, फैनपैड सिस्टम, पावर ट्रिलर इकाई के होने वाले कार्य में पारदर्शिता व गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। योजनाओं के माध्यम से जिले में करीब 375 किसानों को लाभांवित किए जाने के बारे में बताए जाने पर कहा कि योजना का लाभ पात्र किसानों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचनी चाहिए। यहां सीडीओ विधान जायसवाल, उद्यान वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार सिंह, प्रबंधक नाबार्ड राहुल यादव, सहायक कोषाधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें