फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड-टेट अभ्यर्थी बोले- जीवन अंधकार मय है ऐसे में दीपावली मनाने का कोई औचित्य नहीं

Sun, 28 Oct 2018 11:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में इस बार बीएड-टेट अभ्यर्थी व उनका परिवार दिवाली का पर्व नहीं मनाएंगे। इनका कहना है जीवन अंधकार मय है ऐसे में दीपावली मनाने का कोई औचित्य नहीं है। प्रदेश सरकार ने अब तक न ही कमेटी ने रिपोर्ट का खुलासा किया और न ही कोई ठोस रुप रेखा ही तैयार की है।
विज्ञापन


मानिकपुर कस्बे में रविवार बीएड-टेट संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि बीएड टेट परिवार दीपावली का त्योहार नहीं मनाएंगे। न ही पटाके फोड़ने जाएंगे और न ही मिठ्ठाईंयों की खरीददारी करेंगे। बल्कि घरों में लक्ष्मी-गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना सभी लोग करेंगे। सोमवार से प्रदेश भर में पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत होगी। पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। इसमें प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी और कमेटी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की जाएगी। सात वर्षों से प्रदेश का बीएड टेट अभ्यर्थी हताश और निराश है। भाजपा सरकार से न्याय की उम्मीद थी। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार बने डेढ़ साल होने को है लेकिन इनके हालात मे कोई सुधार नही हुआ। प्रदेश सरकार वादाखिलाफी कर रही है। शिक्षा मित्रों के हितो पर ही कमेटी रिपोर्ट कार्य कर रही। इस दौरान के पी सिंह बरेली, अरविंद तिवारी इलाहाबाद,रवि कौशल झाँसी,दीपा आर्या लखनऊ व विनय गुप्ता चित्रकूट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें